Top News

हाथरस/सिकन्दराराव- कांग्रेस के प्रदेश महासचिव मनीष मिश्रा का कार्यकर्ताओने फूलमालाऐं पहना कर किया जोरदार स्वागत

हाथरस/सिकन्दराराव। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव मनीष मिश्रा रविवार को यहां पहुंचे और पुराने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए। श्री मिश्रा ने कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक चुनाव एवं पार्टी को मजबूती देनेकी रणनीति पर चर्चा की। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने श्री मिश्रा का फूलमालाऐं पहना कर तथा अंगवस्त्र उढा कर जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कांग्रेसी मुनेश चतुर्वेदी ने की तथा संचालन नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष हसीन खां भट्टे वालों ने किया।
  प्रदेश महासचिव मनीष मिश्रा ने कहा कि भाजपा के पास अपना कोई कार्यक्रम व नीति नहीं है। कांग्रेस सरकार की नीतियों व योजनाओं के नाम बदल कर लागू किया जा रहा है। देश की जनता को गुजरात की तर्ज पर देश में विकास करने के सपने दिखा कर गुमराह किया गया था। लोगों ने नरेन्द्र मोदी की बातों पर विश्वास करके प्रधानमंत्री बना दिया लेकिन अब तक जनता कोकुछ हासिल नहीं हुआ है। किसान, व्यापारी, मजदूर, छात्र, नौजवान सभी इस सरकार से त्रस्त हैं। युवाओं को रोजगार देने का वायदा पूरा नहीं किया गया।
   श्री मिश्रा ने कहा कि आगामी दो माह में कांग्रेस के अंदर संगठन चुनाव की प्रक्रिया पूरी हो जायेगी। बूथ लेवल से बदलाव किया जायेगा। नये लोग व महिलाओं को संगठन में महत्व मिलेगा। 50 से कम उम्र वालों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी जायेंगी। कांग्रेस की जडें पूरे देश में गांव-गांव में फैली हुई हैं। गांव स्तर पर संगठन को सक्रिय एवं मजबूत किया जायेगा। पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं को भी सम्मान मिलेगा।
  इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष जहीरूद्दीन पीरजादा, सेवादल जिला चीफ जगतवर्ती पाठक, नगराध्यक्ष इश्त्याक अहमद सैफी, ब्लाक अध्यक्ष  फकीर मौहम्मद अब्बासी, निखिल वर्ती पाठक, नवील अहमद, आदिल सैफी, अब्दुल रज्जाक ओके, शहजाद, संतोष बाल्मीक, रितिक पाण्डेय, सुग्रीव सिंह, रामबाबू राजौरिया, सुभाष पाराशर,  आदि मौजूद थे। 

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने