Top News

हाथरस- गांव महरारा में खेत पर सोते किसान की गला दबाकर निर्मम हत्या

हाथरस। कोतवाली क्षेत्र के गांव महरारा में अपने खेत पर सो रहे किसान की बीती रात्रि को अज्ञात हत्यारों द्वारा गला दबाकर हत्या कर दिये जाने से गांव में भारी हडकम्प मच गया है तथा घटना की खबर से मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ लग गई और सीओ व थाना प्रभारी भी पहुंच गये।
कोतवाली क्षेत्र के गांव महरारा निवासी करीब 55 वर्षीय किसान दिगम्बर सिंह पुत्र तालेवर सिंह रोजाना की तरह गांव के ही पास स्थित अपने खेतों पर लगे ट्यूबैल पर सो रहा था तथा रात्रि को अज्ञात हत्यारों ने किसान की चारपाई पर सोते में ही गला रेतकर हत्या करदी तथा घटना की आज सुबह पता चलने पर गांव में भारी हडकम्प मच गया और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ लग गई।
घटना की सूचना पाकर मौके पर सीओ सादाबाद योगेश कुमार तथा कोतवाली प्रभारी अवधेश कुमार पहुंच गये और पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया है। समाचार लिखे जाने तक हत्या के कारणों की जानकारी नहीं हो सकी थी और पुलिस छानबीन में जुटी थी।
कोतवाली प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि घटना की रिपोर्ट मृतक के छोटे पुत्र विष्णु ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ दर्ज करा दी है तथा घटना की छानबीन की जा रही है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने