Top News

हाथरस/सिकन्दराराव- देर रात तक होटल न खोलने की हिदायत दिये जाने के बाद भी होटल खुले मिलने पर होटल वालों को पुलिस ने हड़काया

हाथरस/सिकन्दराराव। बढते अपराधों पर अंकुश लगाये जाने को कोतवाली प्रभारी द्वारा होटल संचालकों को देर रात तक होटल न खोलने की हिदायत दिये जाने के बाद भी होटल खुले मिलने पर पुलिस ने होटल/ढाबा संचालकों को जमकर हडकाया गया वहीं पुलिस को देखकर भाग रहा होटल कर्मी दीवार से गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया।
कोतवाली प्रभारी द्वारा बढते अपराधों पर अंकुश लगाये जाने को होटल/ढाबा संचालकों को 2 दिन पूर्व होटल देर रात नहीं खोलने की हिदायत दी थी लेकिन होटल वाले नहीं माने और बीती रात्रि को कोतवाली प्रभारी एटा रोड पर जब गश्त पर निकले तो उन्हें होटल खुले मिले जिस पर वह भडक गये और होटल वालों को हडका दिया तथा इस दौरान पुलिस व होटल वालों में कहासुनी भी हो गई। पुलिस ने कुर्सी आदि भी उठाकर फेंक दी तथा पुलिस को देखकर जगदम्बा होटल पर कार्य करने वाला एक युवक सौरभ निवासी मौहल्ला मटकोटा भागने लगा तो वह दीवार से टकराकर गिर पडा और उसके सरिया से लग जाने से वह घायल हो गया।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने