हाथरस। गांव नहरोई से निर्विरोध बीडीसी निर्वाचित होने पर वरिष्ठ भाजपा नेता रामवीर सिंह भैयाजी, उनकी पत्नी पूर्व ब्लाक प्रमुख श्रीमती प्रभासिंह और पुत्रवधू बीडीसी श्रीमती चेतना सिंह का उनके आवास द्वारिकाधाम गार्डन नवीपुर बम्बा पर बहुजन विकास समिति द्वारा भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। साथ ही बहुजन समाज की कुरीतियों और बुराईयों को त्याग कर विकास पर जोर देने हेतु चर्चा सभा का आयोजन भी किया।
सभा को मुख्य अतिथि रामवीर सिंह भैयाजी ने सम्बोधित करते हुये समाज की उन्नति पर जोर देने और संवैधानिक अधिकारों के लिये संघर्ष करने की अपील की और समाज को पूर्ण सहयोग का विश्वास दिलाया। सभा को बहुजन विकास समिति के अध्यक्ष सुशील सिद्धार्थ के अलावा मुख्य वक्ता भगवान सिंह भारती, बद्रीसिंह चैहान, रामनिवास लेखपाल, भगवानदास माहौर ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता सेवानिवृत्त अध्यापक निरंजनलाल मौर्य व संचालन चन्द्रशेखर लवानियां ने किया।
कार्यक्रम में पूर्व प्रधान रामजीलाल, अध्यापक कृष्णमुरारी, सचिन अम्बेडकर, श्रीमती रोजी रानी, कुं. गुंजन, जैन, अंकित, सुनील पहलवान, रविन्द्र कुमार सिंह (रवि), सतीश बाल्मीकि, अनिल कुमार बौद्ध, विकास मौर्य आदि तमाम लोग मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।