Top News

हाथरस- रामलीला मैदान में संजय पाराशर उर्फ चुन्नू पंडित की भूख हडताल तीसरे दिन भी जारी

हाथरस। रामलीला मैदान में भूख हडताल पर बैठे संजय पाराशर उर्फ चुन्नू पंडित की भूख हडताल आज तीसरे दिन भी जारी रही तथा उनकी मांग है कि जब तक धार्मिक स्थलों पर हो रहे अवैध कब्जों की जांच कराकर हटवाया नहीं जाता तब तक उनका अनशन जारी रहेगा।
ट्रस्ट व धार्मिक स्थलों पर अवैध कब्जे किये जाने के विरोध में रामलीला मैदान में भूख हडताल पर बैठे संजय पाराशर उर्फ चुन्नू पंडित की भूख हडताल आज तीसरे दिन भी जारी रही तथा उनके अनशन को क्षेत्र के तमाम लोगों का समर्थन मिल रहा है। चुन्नू पंडित के अनशन को लेकर उनके स्वास्थ्य परीक्षण के लिये बीती रात्रि को बागला अस्पताल के चिकित्सक भी पहुंचे और परीक्षण किया। इसके अलावा आज कोतवाली प्रभारी व मैण्डू गेट चैकी प्रभारी मनोज शर्मा भी पहुंचे। समाचार लिखे जाने तक कोई प्रशासनिक अधिकारी उनके वार्ता करने या अनशन को समाप्त नहीं पहुंचा था।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने