Top News

हाथरस- रेवेन्यू बार एसो. अध्यक्ष गिरीश गौड़ व राजा गौड़ के पिताजी पूर्व सब रजिस्ट्रार महेश बाबू गौड़ क निधन

हाथरस। रेवेन्यू बार एसोसियेशन के अध्यक्ष गिरीश गौड एड. एवं रेवेन्यू बार एसो. के पूर्व अध्यक्ष राजा गौड एड. के पिताजी व रिटायर सब रजिस्ट्रार श्री महेश बाबू गौड का आज निधन हो जाने से उनके शुभचिन्तकों व समर्थकों में भारी शोक की लहर दौड गई तथा उनके माया टाकीज के पास सिंघानिया कालौनी स्थित आवास पर शोक प्रगट करने वालों का तांता लग गया।
रिटायर सब रजिस्ट्रार श्री महेश बाबू गौड करीब 84 वर्ष के थे तथा वह गत दिनों घर पर बाथरूम में फिसल कर गिर गये थे जिससे उनके सिर व शरीर के अन्य भागों में भारी चोट लग गई थी तथा उनको उपचार हेतु मथुरा भर्ती कराया गया था जहां पर उपचार के दौरान आज उनका निधन हो गया। उनके निधन की सूचना पाकर उनके आवास पर शोक प्रगट करने वालों का तांता लग गया।
स्व. श्री गौड की अंतिम शवयात्रा में सभी वर्गों के लोगों की भारी भीड थी और उनका अंतिम दाह संस्कार इगलास अड्डा स्थित पत्थर वाली श्मशान भूमि पर किया गया तथा उनको मुखाग्नि उनके ज्येष्ठ पुत्र गिरीश चन्द्र गौड एड. द्वारा दी गई। श्री गौड अपने 2 पुत्रों गिरीश गौड एड. व राजा गौड एड. सहित पूरे परिवार को रोता बिलखता छोड गये हैं।
श्री गौड के निधन पर दैनिक लालसा परिवार ने भी भारी शोक प्रगट किया है और उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने