Top News

हाथरस- जंक्शन क्षेत्र के गाँव छत्तरपुर में प्रधान के खिलाफ महिलाओं ने किया प्रदर्शन

हाथरस। हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गाँव छत्तरपुर में सफाई नहीं होने व ग्राम प्रधान की मनमानी के खिलाफ गांव की महिलाओं ने आज मोर्चा खोलते हुये जमकर प्रदर्शन किया और हायतौबा करते हुये स्वयं हाथों में फावड़ा लेकर सफाई कर स्वच्छता अभियान चलाया।
गांव की महिलाओं ने ग्राम प्रधान द्वारा साफ सफाई नहीं कराये जाने व गांव में तैनात सफाई कर्मचारी के नहीं आने से उनके खिलाफ महिलाओं ने प्रदर्शन किया तथा गांव की नाली साफ की। उक्त नाली पिछले एक साल से लगातार गंदगी से अटी पडी थी जिसकी ग्राम प्रधान से शिकायत करने पर प्रधान ने कह दिया कि  आपने मुझे वोट नहीं दिया आपने दूसरे लोगों को वोट दिया है उन्हीं से काम कराओ।
उक्त प्रदर्शन व स्वयं सफाई करने वाली महिलाओं में कैलादेवी, सुमन देवी, मीना देवी,  मोहनलता, पूजा देवी, सुनीता देवी, शिखा देवी, भगवान देवी, हरगोविन्द कुमार, महेंद्र सिंह, राजू आदि शामिल थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने