हाथरस/हसायन। डीएम के आदेश पर आज खाद्य विभाग की टीम ने जिला खाद्य अधिकारी डा. श्वेता सैनी के नेतृत्व में कस्बा के मौहल्ला दखल में छापेमारी कर सिन्थेटिक दूध बनाने का भारी मात्रा मंे सामिग्री पकडी गई है। टीम ने सभी सामिग्री को सीज कर सैंपल भरे गये हैं।
जानकारी के मुताबिक जिलाधिकारी से किसी व्यक्ति द्वारा कस्बा में सिंथेटिक दूध बनाने का सामान बेचे जाने की शिकायत की गई थी जिसके आधार पर आज जिला खाद्य अधिकारी डा. श्वेता सैनी के नेतृत्व में खाद्य विभाग की टीम ने कस्बा के मौहल्ला दखल स्थित आलोक गुप्ता पुत्र रामगोपाल के यहां पर छापा मारा और उनके यहां से भारी मात्रा में नकली दूध (सिंथेटिक दूध) बनाने की सामिग्री 24 बोरी ग्लूकोज, 11 बोरी स्विल्ड दूध, 55 लीटर पाम आॅयल आदि को पकडा है। छापामार टीम को उक्त लोगों पर लाइसेंस भी नहीं मिला तथा टीम ने सभी के सैंपल भरकर माल को सीज कर दिया गया है।
खाद्य विभाग की टीम ने कस्बा के ही अण्डौली रोड पर विष्णु पुत्र लाल बहादुर की किराना दुकान पर छापा मारकर रिफाण्ड का सैम्पल भरा गया है। खाद्य विभाग की छापेमारी से मिलावटखोरों में भारी खलबली मच गई है। छापामार टीम में जिला खाद्य अधिकारी श्वेता सैन की साथ खाद्य सुरक्षा अधिकारी राकेश कुमार, हरेन्द्र कुमार, महावीर सिंह आदि के अलावा स्थानीय पुलिस प्रशासन शामिल था।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।