Top News



जीएसटी के विरोध में कपडा मार्केट 3 दिन बंद

हाथरस। कपडा कारोबार पर जीएसटी लागू किये जाने से आक्रोशित कपडा व्यापारी आज से 3 दिवसीय हडताल पर चले गये हैं और आज शहर की कपडा मार्केट बंद रहीं और व्यापारियों ने धरना दिया तथा जीएसटी को लेकर सांसद को ज्ञापन भी सौंपा।
कपडा कारोबार पर जीएसटी लागू करने के विरोध में श्री कपडा कमेटी व रिटेल क्लाॅथ एसोसियेशन के बैनरतले कपडा व्यापारियों ने केन्द्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए आज से 3 दिवसीय हडताल पर बाजार बंद कर दिया है। व्यापारियों ने आज पंजाबी मार्केट में धरना दिया और कहा कि जीएसटी के कार्यप्रणाली को सरलीकरण व कपडा व्यापार को जीएसटी से मुक्त किया जाये तथा धागे पर अतिरिक्त जीएसटी लगायें। कपडा व्यापारियों ने आज सुबह सांसद राजेश दिवाकर के आवास पर पहुंचकर उन्हें ज्ञापन सौंपा और कपडा व्यापार को जीएसटी से मुक्त रखने की मांग की।
कपडा व्यापारियों की बाजार बंदी कल भी रहेगी और कल कपडा व्यापारी मोती बाजार में     धरना सभा करेंगे। आज धरना सभा में रामकिशन अग्रवाल, हरीश आहूजा, गिर्राज किशोर गुप्ता, राजकुमार चावला, रवीश चन्द्र अग्रवाल, दिनेश चन्द्र, रवि कुमार, गोपाल दुआ, राजेश वाष्र्णेय, दीपक कुमार, केशव किशोर गर्ग, गुलशन अरोरा, प्रवीन अग्रवाल आदि कपडा व्यापारी शामिल थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने