Top News

हाथरस- शिक्षक संघ के व्हाटस अप पर संचालित ग्रुप में मास्साव कर रहें भद्दे कमेंट्स, शिक्षक नेताओं ने की तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराये जाने की मांग

हाथरस। शिक्षक संघ के व्हाटस अप पर संचालित ग्रुप में कुछ शिक्षकों द्वारा अमर्यादित, आधारहीन व अपमान जनक टिप्पणी किये जाने से आहत शिक्षक नेताओं ने आज थाना हाथरस गेट पुलिस को आरोपी अध्यापकों के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराये जाने की मांग की है।
उ.प्र. प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा, जिला मंत्री विजयवीर सिंह व जिला कोषाध्यक्ष यतेन्द्र पाठक ने थाना हाथरस गेट पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि व्हाटस अप पर एस.एच.एस.एस. हाथरस का एक ग्रुप संचालित है और इस ग्रुप में शिक्षक संघ व जिलाध्यक्ष आदि के खिलाफ बेबुनियाद, आधारहीन अमर्यादित व अपमान जनक टिप्पणी की जा रही हैं और इस षडयंत्र में नामजद शिक्षक अध्यक्ष व संघ की छवि धूमिल करना चाहते हैं। उन्होंने थाना पुलिस से मांग की है कि उक्त नामजद    अध्यापकों के खिलाफ सूचना तकनीकी का गलत इस्तेमाल व षडयंत्र करने वालों पर रिपोर्ट दर्ज कर दण्डात्मक कार्यवाही की जाये।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने