हाथरस। महान दल की बैठक जिलाध्यक्ष दौलतराम कुशवाहा की अध्यक्षता में आगरा रोड स्थित जिला कार्यालय अशीर्वाद धाम कालौनी में हुई।
बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रजमोहन कुशवाहा ने कहा कि दल के मुखिया केशवदेव मौर्य आगामी महीने में जनपद के भ्रमण पर आ रहे हैं। जो सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करेंगे। सम्मेलन को सफल बनाने के लिये सभी कार्यकर्ताओं से जुट जाने की अपील की।
जिलाध्यक्ष दौलतराम कुशवाहा ने कहा कि महान दल वटवृक्ष का रूप धारण कर चुका है। इसको रोक पाना अब किसी के बस की बात नहीं है। तमाम विरोधी दल महान दल की ताकत को कम आंकने की गलत फहमी में हैं। आने वाले 2019 के लोकसभा चुनाव में सभी विरोधियों को नेस्तानाबूद करने का काम महान दल करेगा।
बैठक में युवा जिलाध्यक्ष मोरमुकुट कुशवाहा, लालाराम टेलर, सुनील कुशवाहा, डीपी सिंह, जयवीर दिवाकर, सतेन्द्र बघेल, जानकी प्रसाद कुशवाहा, मीनू कुशवाहा, रमेशचन्द्र कुशवाहा, अमरसिंह कुशवाहा, राकेश कुशवाहा, रामबाबू कुशवाहा, नेकसेराम कुशवाहा, रामविलास कुशवाहा आदि उपस्थित थे। संचालन जिला महासचिव नन्दलाल निरंकारी ने किया।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।