Top News

हाथरस- भाजपा के वृक्षारोपण पखवाड़ा का समापन

हाथरस। भारतीय जनता पार्टी द्वारा पं. दीनदयाल उपाध्याय शताब्दी वर्ष के अन्तर्गत 15 जुलाई से 25 जुलाई तक चलाये गये वृक्षारोपण अभियान के आज आखिरी दिन पूर्व विधायक राजवीर सिंह पहलवान ने कैलाश मंदिर अलीगढ़ रोड एवं वाटर वक्र्स रोड स्थित प्राथमिक विद्यालय पर पौधे लगाकर कार्यक्रम का समापन किया।
वृक्षारोपण कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुये पूर्व विधायक राजवीर सिंह पहलवान ने कहा कि भाजपा ने वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाकर एक अच्छी मुहिम की शुरूआत की है। यह आगे भी निरंतर जारी रहनी चाहिये। भाजपा की सत्ता आने के बाद कार्यकर्ता दोगुने जोश और मेहनत के साथ पार्टी की रीति नीतियों को जनता तक पहुंचा रहे हैं। वृक्षारोपण हम सभी के लिये उतना ही जरूरी है जितना की एक मनुष्य के लिये भोजन।
नगर अध्यक्ष मूलचन्द्र वाष्र्णेय ने कहा कि आज हम सभी दूषित पर्यावरण में जी रहे हैं। पर्यावरण को साफ एवं स्वच्छ रखने के लिये सभी को पौधे लगाने चाहिये। आज अनेकों तरह के धुंये तथा गन्दगी के कारण जलवायु दूषित होती जा रही है और हम लोग अनेकों बीमारियों से घिर चुके हैं। इसका मुख्य कारण पौधों व पेड़ों का अवैध रूप से कटान है। अभी सभी को पौधे लगाने का संकल्प लेना चाहिये।
वृक्षारोपण कार्यक्रम में नगर महामंत्री अशोक गोला, मीडिया प्रभारी यतेन्द्र वाष्र्णेय (गोरू), मोरमुकट गुप्ता, सुभाष सेंगर, गौरव आर्य, संजय सक्सैना, देवेन्द्र शर्मा, धीरज जैन, रमेश राजपूत, गौरवकांत शर्मा, अंकित बंसल, अंकित गौड़, ऋषि सिंह, पी. के. कुशवाहा, मनोज शर्मा (रसिया वाले), सुनील पंडित, शरद माहेश्वरी, एस. पी. एस. चैहान, थानसिंह कुशवाहा, सत्यनारायण आदि मौजूद थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने