Top News

हाथरस/हसायन- ब्लाॅक के गांव नगला कांच के प्राथमिक विद्यालय में बांटी ड्रेस

हाथरस। हसायन ब्लाॅक के गांव नगला कांच स्थित प्राथमिक विद्यालय में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) के सदस्य व युवा भाजपा नेता ब्रजेश शुक्ला द्वारा स्कूली बच्चों को ड्रेस वितरित की गई।
गांव नगला कांच स्थित प्राथमिक विद्यालय में आयोजित स्कूल ड्रेस वितरण समारोह में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) के सदस्य व भाजपा नेता श्री ब्रजेश शुक्ला ने मुख्य अतिथि के रूप से भाग लेकर आदर्श समायोजित शिक्षक वैलफेयर एसोसियेशन के जिलाध्यक्ष ब्रजेश वशिष्ठ के साथ स्कूली बच्चों को ड्रेस वितरित की गई।
इस मौके पर दिशा के सदस्य व भाजपा नेता ब्रजेश शुक्ला ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार व प्रदेश की योगी सरकार सबका साथ सबका विकास के एजेण्डा पर कार्य कर रही है और शिक्षा क्षेत्र में महत्वपूर्ण निर्णय लेकर गरीब से गरीब परिवारों के बच्चों को निशुल्क शिक्षा देने की व्यवस्था की है। इस मौके पर प्राध्यापक हेमेन्द्र भारद्वाज, प्रदीप अग्निहोत्री एड. व स्कूली बच्चों के अभिभावक व ग्रामीण मौजूद थे। वहीं ड्रेस पाकर बच्चों के चेहरे खिल गये।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने