Top News

हाथरस-गौशाला रोड स्थित सावन कृपाल रूहानी मिशन की शाखा पर साप्ताहिक सत्संग महोत्सव का हुआ शुभारम्भ

हाथरस। गौशाला रोड स्थित सावन कृपाल रूहानी मिशन की शाखा पर आज से साप्ताहिक सत्संग का शुभारम्भ हो गया तथा संत कृपाल आश्रम पर आज मैण्डू की चेयरमैन मंजू सिंह ने फीता काटकर एवं परम संत सावन सिंह जी महाराज के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर हाथ जोडकर प्रणाम कर किया गया।
इस मौके पर संत कृपाल सिंह जी की रचनाओं को गाकर भक्तों को भाव विभोर कर दिया। खुदा का नूर मुरिदि में भला मालूम होता है। यह वो आइना है जिसमें खुदा मालूम होता है सुनाया। इस मौके पर आश्रम की सजावट अतिसुन्दर की गई है। दिल्ली से आये विद्वान नरेश ने सावन सिंह जी को अध्यात्मक का प्रचंड सूरज बताया।
कार्यक्रम में हजारों भक्तों ने भाग लेकर सत्संग का लाभ उठाया तथा इस अवसर पर मथुरा, बुलंदशहर, आगरा, अलीगढ आदि स्थानों से संगत भी आयी। बाबा सावन सिंह जी का जन्मोत्सव 27 जुलाई सन् 1858 ई. को सावन के महीना में हुआ था तभी इनका नाम घर वालों ने सावन सिंह रखा था।
इस अवसर पर ब्रजकिशोर अग्रवाल, अरूण कुमार, राकेश, मुन्ना, मधु, बबली आदि का विशेष सहयोग रहा। अंत में आश्रम प्रभारी निरंजनलाल अग्रवाल डब्बू ने सभी का धन्यवाद किया।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने