Top News

हाथरस- गांव तोछीगढ में सांड ने वृद्ध को पटक-पटक कर उतारा मौत के घाट, हड़कम्प

हाथरस। कोतवाली इगलास क्षेत्र के गांव तोछीगढ में आज सुबह खेतों पर टहलने गये एक वृद्ध को सांड ने हमला कर मौत के घाट उतार दिया। घटना से गांव में भारी हडकम्प मच गया।
गांव तोछीगढ निवासी करीब 65 वर्षीय वृद्ध किशन सिंह पाराशर पुत्र खचेरमल आज सुबह अपने खेतों पर टहलने गये थे तभी उन्हें एक खेतों पर घूमते आवारा सांड ने पीछे से हमला कर उन्हें गम्भीर रूप से घायल कर दिया और परिजनों द्वारा उन्हें तत्काल उपचार हेतु बागला अस्पताल लाया गया तथा अस्पताल में उपचार के दौरान वृद्ध की मौत हो गई। उक्त घटना से परिजनों में जहां कोहराम मच गया है वहीं उक्त खूंखार सांड के आतंक से गांव में ग्रामीणों में भारी दहशत है तथा ग्रामीणों ने प्रशासनिक अधिकारियों से भी शिकायत की है लेकिन समाचार लिखे जाने तक बिगडैल सांड को पकडने कोई नहीं पहुंचा था।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने