Top News

हाथरस/सादाबाद- कंटेनर-मैटाडोर में भिडंत, परखच्चे उड़े, चालक की मौत, 2 घायलः, लिस वैन बची

हाथरस/सादाबाद। कोतवाली क्षेत्र के आगरा रोड स्थित गांव बरौस के पास गांव जारऊ बम्बा की पुलिया पर आज तडके सुबह एक कंटेनर व एक मिनी मैटाडोर में आमने-सामने से हुई भीषण भिडन्त में मिनी मैटाडोर के परखच्चे उड गये और चालक की मौत हो गई तथा कंटेनर भी पुलिया की रैलिंग को तोडकर बम्बा में पलट गया वहीं खडी पुलिस की पीआरवी वैन बच गई लेकिन एक राहगीर व परिचालक गम्भीर रूप से घायल हो गये।
कोतवाली क्षेत्र के आगरा रोड स्थित गांव बरौस के पास गांव जारऊ बम्बा की पुलिया पर एक 10 टायरा कंटेनर संख्या एन.एल. 1 क्यू/9913 व एक मिनी मैटाडोर संख्या एम.एच. 46 ई/2064 में आज तडके सुबह आमने-सामने से भीषण भिडन्त हो गई जिससे मिनी मैटाडोर के जहां परखच्चे उड गये वहीं कंटेनर को चालक नियंत्रित नहीं कर सका और कंटेनर पुल की रैलिंग को तोडते हुए बम्बा में पलट गया।
उक्त घटना के दौरान जारऊ बम्बा पर खडी रहने वाली पुलिस की पीआरवी वैन व पुलिस कर्मी भी उक्त वाहनों की भिडन्त में चपेट में आने से बाल-बाल बच गये। उक्त घटना में मैटाडोर चालक दिनेश चन्द्र पुत्र ताराचन्द्र निवासी हापुड की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि इसका हापुड निवासी परिचालक कल्लन पुत्र वीरपाल सिंह व एक ग्रामीण गम्भीर रूप से घायल हो गये। कंटेनर के चालक-परिचालक भाग जाने में सफल रहे।
घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायलों को उपचार हेतु सीएचसी भिजवाया तथा मृतक चालक के शव को पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया। घटना की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज करा दी गई है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने