Top News

हाथरस- महिला मोर्चा करायेगा स्वास्थ्य शिविर व सम्मेलन

हाथरस। भारतीय जनता पार्टी जनपद की महिला मोर्चा की बैठक वरिष्ठ नेता श्रीमती लीला पुण्ढ़ीर की    अध्यक्षता में हुई। बैठक का संयोजन एवं संचालन मोर्चा की संयोजिका श्रीमती सुनीता मिश्रा एवं सह-संयोजिका श्रीमती अलका कुलश्रेष्ठ द्वारा किया गया।
बैठक में जनपद में महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण एवं आशा कार्यकत्रियों के सम्मेलन के आयोजन पर चर्चा हुई। जिसका मार्गदर्शन महिला मोर्चा की सह संयोजिका श्रीमती मिथलेश राणा द्वारा किया गया। बैठक में 1 सितम्बर से 15 सितम्बर तक जनपद में 5 स्वास्थ्य परीक्षण शिविरों के आयोजन पर विचार किया तथा स्थानों का चयन किया गया। कार्यक्रम हेतु जिला स्तरीय 11 सदस्यीय समिति के अतिरिक्त मण्डल स्तर पर 7 सदस्यीय समितियों का भी गठन करने का निर्णय लिया गया। बैठक में आशा बहिनों से सम्पर्क करने के साथ महिला मोर्चा के तत्वावधान में आशा कार्यकत्रियों का जिला स्तरीय सम्मेलन कराने पर निर्णय लिया गया।
बैठक में श्रीमती मीरा माहेश्वरी, श्रीमती सारिका वाष्र्णेय, कु. दुर्गेश सेंगर, श्रीमती ऊषा सैंगर, श्रीमती ऊषा देवी, गीता देवी, श्रीमती लाला पुण्ढीर, श्रीमती कमलेश, उर्मिला देवी, ज्योति गौतम, ललिता सैंगर, श्रीमती सुनीता मिश्रा, मीरा देवी, गिरिजेश सिंह आदि के अलावा भाजपा के जिला महामंत्री डा. एस.पी.एस. चैहान भी उपस्थित थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने