Top News

हाथरस- बागला इण्टर कालेज के प्रांगण में बेटी, जल व पर्यावरण बचाने को बनायी मानव श्रृंखला

हाथरस। बागला इण्टर कालेज के प्रांगण में आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बैनरतले छात्र-छात्राओं ने मानव श्रृंखला बनाकर व छात्रों में नारे लिखी तख्तियां लेकर बेटी बचाओ व बेटी पढाओ तथा जल बचाओ, पर्यावरण बचाओ के संदेश दिये और लोगों से अपील की।
इस मौके पर कालेज प्रांगण में विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं द्वारा वृक्षारोपण किया गया और कहा कि अगर बेटी नहीं होगी तो कल क्या होगा और पर्यावरण नहीं बचाया तो सांस कैसे लेंगे तथा जल का संरक्षण नहीं किया तो प्यास कहां से बुझाओगे। इस मौके पर कालेज प्रधानाचार्य राधेश्याम वाष्र्णेय, दीपक शर्मा, नवीन गौतम, अतुल भारद्वाज, आकाश रावत, अखिल चैधरी, ललित चैधरी, सुमित आदि के अलावा सैकडों छात्र-छात्रायें मौजूद थीं।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने