हाथरस/सासनी। सासनी-इगलास रोड स्थित नगला गढू के निकट सडक पार कर रही नीलगाय की चपेट में आकर बाइक सवार घायल हो गया। घायल का उपचार प्राईवेट चिकित्सक से कराया है।
सोमवार को गांव रूदायन निवासी जगवीर पुत्र साहब सिंह इगलास की ओर अपने रिश्तेदार के यहां किसी काम से गया था। जो वहां से काम समाप्त कर बाइक द्वारा अपने गांव लौट रहा था। जैसे ही जगवीर गांव नगला गढू के निकट आया वैसे ही खेतों की ओर से दौडती हुई नीलगाय आई। जिससे टकराकर जगवीर सडक पर गिर गया, और गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी होने पर खेतों में काम कर रहे किसान व राहगीरों की भीड जुट गई। सूचना पाकर जगवीर के परिजन भी मौके पर पहुंच गये। लोगों की मदद से जगवीर को उपचार के लिए प्राईवेट चिकित्सक के यहां ले जाया गया। जहां उसका उपचार जारी है।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।