हाथरस। फिरोजाबाद से अमरोहा में जात करने जा रहे बैगन आर कार सवार लोगों की बीती रात्रि को एक ट्रक ने रौंद दिया जिससे कार सवार 9 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये और कार क्षतिग्रस्त हो गई। कई घायलों को अलीगढ़ रैफर किया गया है।
बताया जाता है कि बीती रात्रि को फिरोजाबाद निवासी एक ही परिवार के करीब 9 लोग बैगनआर कार में सवार होकर अमरोहा बच्चों को जात कराने के लिये जा रहे थे और तभी रास्ते में आगरा-अलीगढ़ बाईपास स्थित गांव कोटा कपूरा चैराहा पर कार को एक ट्रक ने तेजी व लापरवाही से रौंद दिया जिससे कार सवार उक्त सभी लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये वहीं उनमें चीख पुकार मच गई।
घटना की सूचना पाकर मौके पर थाना चंदपा पुलिस तत्काल पहुंच गई और सभी घायलों को उपचार हेतु बागला अस्पताल भिजवाया गया। उक्त घायलों में से कुछ घायलों को गम्भीर हालत में अलीगढ़ रैफर किया गया है।
घायलांे में 60 वर्षीय अमृतलाल पुत्र तुलसीराम, 26 वर्षीय दीपू पुत्र छत्रपाल सिंह, 55 वर्षीय पम्मी पुत्र यशपाल, 26 वर्षीय मुकेश पुत्र अमृतलाल, 20 वर्षीय ओम पुत्र मुकेश, 25 वर्षीय श्रीमती रश्मि पत्नी राहुल व उसकी 4 वर्षीय पुत्री भूमि, 28 वर्षीय नन्दकिशोर पुत्र बलवीर सिंह तथा 22 वर्षीय संतोष पुत्र मुकेश समस्त निवासी फिरोजाबाद हैं।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।