हाथरस। भारतीय जनता पार्टी की बैठक जिला कार्यालय पर पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी कार्यक्रमों की श्रृंखला में होने वाले 9 अगस्त को रक्तदान कार्यक्रम की तैयारियों के सम्बंध में कार्यक्रम के क्षेत्रीय प्रभारी डा. डी.एन. गौतम का मार्गदर्शन एवं कार्यक्रम के जिला प्रभारी सुधीर गर्ग की अध्यक्षता एवं कार्यक्रम के सह जिला प्रभारी द्वय गौरव आर्य एवं विपुल सिंघानिया की उपस्थिति में हुई।
बैठक में रक्तदान कार्यक्रम को लेकर चर्चा हुई तथा कार्यक्रम की मण्डल बार कार्य योजना तैयार की गई। बैठक को सम्बोधित करते हुए सुधीर गर्ग ने रक्तदान से रक्तदाता को होने वाले लाभों की विस्तृत जानकारी दी तथा बताया कि रक्तदान एक महादान है और हम एक यूनिट रक्त से चार लोगों का जीवन बचा सकते हैं। कार्यक्रम में उक्त कार्यक्रम के लिये हाथरस विधानसभा प्रभारी गौरव आर्य, सादाबाद के राधेश्याम पागल, सिकन्द्राराऊ नीरज वैश्य के अलावा हाथरस जिले के सभी मण्डल अध्यक्ष और महामंत्री उपस्थित थे।
बैठक में सुमित शर्मा, मूलचन्द वाष्र्णेय, उपेन्द्र वाष्र्णेय, यादराम सिंह, पप्पन ठाकुर, प्रदीप कुमार, वीरपाल चैधरी, अशोक गोला, रामगोपाल बघेल, दिनेश कुमार, राजेन्द्र कुमार आदि थे।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।