Top News

हाथरस- एन एच- 93 पर अवैध रूप से बने रास्तो और ढाबो पर चली जेसीबी, अवैध कब्जा धारियों में मचा हड़कंप

हाथरस। प्रसाशन ने एन एच - 93 पर अवैध रूप से  एन एच से जोडे गए रास्तो और ढाबो पर पार्किंग के लिए किये गए रोड साइड भर्त पर जेसीबी चलवा दी।  प्रसाशन की इस कार्यवाही से कॉलोनाइजर सहित ढाबा संचालको में हड़कंप मच गया।

  हाथरस में नए बने एन एच- 93 पर कॉलोनाइजरों ने कई कॉलोनी बना दी है वही कई ढाबे भी संचालित है। इन लोगो ने बिना एन एच अथॉरिटी की परमीशन से कॉलोनियों का रास्ता  एन एच से जोड़ दिया। वही ढाबा संचालको ने वाहनों की पार्किंग के लिए एन एच के सहारे मिटटी का भर्त करके पार्किंग बना दी थी। ट्रक आदि रोड पर ही खड़े रहते थे जिसके कारण कई बार दुर्घटनाये हो चुकी है। इस बात का संज्ञान लेते हुए एन एच अथॉरिटी ने डीएम हाथरस से ऐसे कब्जे हटवाने में मदद मांगी। डीएम हाथरस अमित कुमार ने कब्जा धारियों के कब्जे हटवाने के लिए एसडीएम सदर अमिताभ यादव के नेतृत्व में तहसील और एन एच अधिकारियों की एक टीम बनाई। टीम ने सभी रास्तो और और ढाबो के आगे बनी पार्किंग को जेसीबी खुदवा दिया। कॉलोनाइजर विरोध करते रहे पर अधिकारियो के आगे उनकी एक ना चली वही विरोध करने पर एक ढाबा संचालक को  हिरासत में भी ले लिया। एसडीएम की इस कार्यवाही से सभी अवैध कब्जा धारियों में हड़कंप मच गया है। 

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने