Top News

हाथरस/चंदपा- क्षेत्र के हाथरस बाईपास रोड कोटा चोराहा पर वाहन चैकिंग के दौरान पुलिस ने नीम की हरी लकडियों से भरी 2 बोलेरो पिकअप गाडियों को पकडा

हाथरस/चंदपा (नेत्रपाल पाठक)। थाना चंदपा क्षेत्र के हाथरस बाईपास रोड कोटा चोराहा पर वाहन चैकिंग के दौरान पुलिस ने नीम की हरी लकडियों से भरी 2 बोलेरो पिकअप गाडियों को पकडा है। हाथरस बाईपास रोड कोटा चोराहा पर एसआई नेमसिंह पुलिस टीम के साथ वाहन चैकिंग कर रहे थे तभी कोटा की तरफ से आती 2 बोलेरो पिकअप गाडियों को रोका गया। गाडियों में नीम की हरी लकडी भरी हुयीं थीं। पुलिस से जब चालको से लकडी काटने की परमीशन के कागज मांगे तो वह नहीं दिखा सके जिसपर पुलिस ने दोनों गाडियों को सीज कर दिया है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने