हाथरस/सिकन्दराराव। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शौच को गई किशोरी को गांव के 2 दबंग युवकों ने जहां बुरी नीयत से पकड लिया वहीं पकडे जाने पर दबंगों के परिजन उसे छुडा ले गये।
बताते हैं एक गांव निवासी करीब 14 वर्षीय किशोरी कल शाम को शौच हेतु खेतों में गई थी तभी उसे गांव के 2 दबंग युवकों ने बुरी नीयत से दबोच लिया और उसके साथ अश्लील छेडछाड की तथा किशोरी के विरोध करने पर उसे मारापीटा तो किशोरी का शोर सुनकर मौके पर तमाम ग्रामीण आ गये और उन्होंने एक युवक को पकड लिया तथा मौके पर युवक के परिजन भी आ गये जो कि युवक को छुडाकर ले गये। घटना की रिपोर्ट कोतवाली में किशोरी के पिता ने दर्ज करा दी है जिसमें गांव के ही राहुल व भोला को नामजद किया है। पुलिस ने किशोरी को मेडीकल हेतु भेजा है।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।