Top News

हाथरस- मास्टर डाटा में सम्मिलित होने की अंतिम तिथि 30 जुलाई

हाथरस । जिला समाज कल्याण अधिकारी एस0पी0 सिंह ने बताया है कि जनपद के नवीन मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान ,समूह- 1, 2, 3 व 4 पाठ्यक्रम (कक्षा 11 व 12 छोड़कर) मास्टर डाटा में सम्मिलित होने की अंतिम तिथि 30 जुलाई, 2017 तक निर्धारित है। साथ ही गत वित्तीय वर्ष के शिक्षण संस्थान दशमोत्तर एवं कक्षा 11-12 के लिए छात्रवृत्ति शाुल्क प्रतिपूर्ति के लाॅगिन पर संस्थान अपना प्रोफाइल, पाठ्यक्रम तथा कोर्स फीस भरकर अपने डिजिटल सिगनेचर से लाॅक करना सुनिश्चित करें, क्योंकि जब तक संस्थान का प्रोफाइल अपडेट नहीं होगा, तब तक छात्र/छात्राऐं आॅनलाइन आवेदन नहीं कर सकेंगे, यथाशीघ्र संस्थाऐं मास्टर डाटा में कोर्स एवं फीस भरकर डिजिटल लाॅक करना सुनिश्चित करें, तथा नवीन संस्थायें जिन्होंने अभी तक मास्टर डाटा को पूर्ण करने के लिए पासवर्ड प्राप्त नहीं किया है वह जिला समाज कल्याण अधिकारी के कार्यालय विकास भवन कमरा नं0-105 से पासवर्ड प्राप्त कर आवश्यक कार्यवाही किये जाने की अंतिम तिथि 30 जुलाई, 2017 तक निर्धारित है। उपरोक्त वांछित कार्यवाही समय से पूर्ण करना सुनिश्चित करें, जिससे छात्र/छात्राऐं अपना आॅनलाइन आवेदन पत्र समय-सारिणी के अनुसार आवश्यक कार्यवाही कर सके।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने