हाथरस। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी डौली सिंह ने बताया है कि पिछडा वर्ग कल्याण विभाग में संचालित ’’ओ लेबिल’’ कम्प्यूटर एवं सी0सी0सी0 प्रशिक्षण योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2017-18 में ’’ओ’’ लेवल प्रशिक्षण हेतु प्रशिक्षणार्थियों के चयन हेतु मुख्य विकास अधिकारी महोदय, हाथरस की अध्यक्षता में दिनांक 27-07-2017 समय प्रातः 11ः30 बजे स्थान विकास भवन, हाथरस में चयन समिति द्वारा साक्षात्कार हेतु तिथि निर्धारित है। अतः आपको सूचित किया जाता है कि अपने समस्त शैक्षिक प्रमाण पत्र मूलरूप में लेकर प्रातः 10ः00 बजे जिला पिछडा वर्ग कल्याण अधिकारी, कार्यालय, कमरा नं0-208, विकास भवन, हाथरस में उपस्थिति सुनिश्चित करें।
हाथरस- ’’ओ’’ लेवल प्रशिक्षण हेतु प्रशिक्षणार्थियों के चयन हेतु साक्षात्कार 27 जुलाई को
hathras live
0
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।