हाथरस । अपर जिला मजिस्ट्रेट रेखा एस0 चैहान ने बताया है कि सुप्रशिद्ध एवं विख्यात 106 वाॅ विशाल लक्खी मेला श्री दाऊजी महाराज, हाथरस वर्ष-2017 का आयोजन हाथरस शहर स्थित मन्दिर श्री दाऊजी महाराज परिसर में बल्देव छठ दिनाॅक 27.08.2017 से प्रारम्भ होना है। गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी मेला श्री दाऊजी महाराज, हाथरस को परम्परागत रूप से भव्य एवं सकुशल सम्पन्न कराने एवं इस मेला में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के संयोजक नामित करने हेतु विचार विमर्श एवं सुझाव प्राप्त करने के लिए जिला मजिस्ट्रेट/ रिसीवर, मेला श्री दाऊजी महाराज, हाथरस की अध्यक्षता में एक आवश्यक बैठक नवीन कलेक्टेªट हाथरस के सभागार में दिनांक 25.07.2017 को अपरान्ह 04.00 बजे से आहूत की गयी है, जिसमें जनपद के सभी संबंधित राजनैतिक दलों के पदाधिकारी, सभी पत्रकार बंधु एवं संबंधित सभी अधिकारियों से नियत समय से सभागार में आने का कष्ट करें।
हाथरस- डीएम की अध्यक्षता में श्री दाऊजी महाराज मेले के संबंध में बैठक कल
hathras live
0
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।