Top News

हाथरस/सिकन्दराराव- रोडवेज बस में नशीला पदार्थ खिलाकर दिल्ली से एटा जा रहे यात्री से रूपये व मोबाइल लूटा, बस वाले बेहोशी की हालत में पंत चैराहा पर गये डाल

हाथरस/सिकन्दराराव। दिल्ली से अपने एटा जा रहे रोडवेज बस में यात्री युवक को अज्ञात जहर खुरान नशीला पदार्थ खिलाकर लूट ले गये वहीं बस वाले उसे बेहोशी की हालत में पंत चैराहा पर डाल गये।
जानकारी के मुताबिक योगेश पुत्र मदनलाल निवासी मौहल्ला रैवाडी एटा दिल्ली से रोडवेज बस में सवार होकर अपने घर जा रहा था और रास्ते में उसे अज्ञात जहर खुरानों ने नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया और उससे 5 हजार रूपये व मोबाइल को लूटकर ले गये। वहीं बस वाले उसे पंत चैराहा पर डालकर चले गये। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को उपचार हेतु सीएचसी में भर्ती कराया गया।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने