Top News

हाथरस- खेत में काम करते समय किसान को सर्प ने डसा, बागला अस्पताल में चिकित्सकों ने किया मृत घोषित, बायगीरों की झाड़ फूंक ने ली जान

हाथरस। खेत में काम करते समय आज एक किसान को सर्प ने डस लिया जिससे किसान की हालत बिगड गई और झाड फूंक व बायगीरों के उपचार के चलते किसान की मौत हो गई। घटना से परिजनों में भारी कोहराम मच गया है।
जनपद मथुरा के थाना राया क्षेत्र के गांव ऊदल राया में आज करीब 50 वर्षीय किसान भूपाल सिंह पुत्र महावीर सिंह अपने खेत में काम कर रहा था और इसी दौरान उसे एक जहरीले सर्प ने डस लिया जिससे वह गम्भीर घायल होकर अचेत हो गया तथा परिजनों द्वारा उसे उपचार हेतु यहां बागला अस्पताल लाया जा रहा था तो रास्ते में उसे बायगीरों ने रोक लिया और उस पर झाड फूंक करने लगे तथा जब उसकी हालत बिगडी तो उसे उपचार हेतु बागला अस्पताल लाया गया जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना से परिजनों में भारी कोहराम मच गया तथा मौके पर पुलिस भी पहुंच गई।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने