Top News

हाथरस/सिकन्द्राराऊ- गांव मिसी मिर्जापुर स्थित डाकघर पर 4 साल से तैनात पोस्टमैन पर गबन का आरोप

हाथरस/सिकन्द्राराऊ। कोतवाली क्षेत्र के गांव गुलाबपुर के दर्जनों लोगों के एक पोस्टमैन द्वारा हजारों रूपये गबन का आरोप है। घटना की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज करायी गई है।
घटना की पुलिस कप्तान के आदेश पर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए अनिल कुमार पुत्र गयाप्रसाद ने कहा है कि गांव मिसी मिर्जापुर स्थित डाकघर पर 4 साल से तैनात पोस्टमैन मनोज पुत्र खडग सिंह ने गांव के दर्जनों लोगों की डाकघर में आरडी खुलवाने के लिये रूपये ले लिये और उनसे हर महीने पैसा भी लेता रहा लेकिन उनकी कोई जहां जमा नहीं की वहीं उनके खाते भी नहीं खुले। आरोपी पोस्टमैन दर्जनों लोगों के रूपयों का गबन कर फरार हो गया है। उक्त खाते खुलवाने के लिये गौरी पुत्री राहुल, सपना पुत्री राकेश, कृष्णा पुत्री उपेन्द्र, मौनिका व अंशिका पुत्रीगण रमेशचन्द्र आदि से रूपये ले लिये।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने