Top News

हाथरस- डेंगू व चिकनगुनिया बुखार का प्रकोप जारी, अस्पताल हाउस फुल, प्राइवेट डाक्टर काट रहे चांदी, बीमारी के आगे मरीज लाचार

हाथरस। बीमारियों का प्रकोप कम होने का नाम नही ले रहा है। डेंगू चिकनगुनिया बुखार अब देहातों में नही बल्कि पूरे शहर भर में घुस गया है। किसी क्षेत्र में चले जाये वही कोई न कोई बीमार व्यक्ति मिलेगा। यह बात हम जब कह रहे है। जब हमारी टीम ने कई गांव में जाकर भ्रमण किया, और जानकारी ली। ऐसे में सरकारी अस्पताल से लेकर प्राइवेट अस्पताल तक भरे पड़े हुये है। तो वही सीएमओ लगातार प्रेस विज्ञाप्ति के माध्यम से लोगों को बता रहे है कि जनपद में अभी तक किसी भी मरीज के डेंगू चिकनगुनिया बुखार का पीड़ित नही पाया गया है। वही लोगों की माने तो चिकनगुनिया बुखार से सि0राऊ, सादाबाद, मुरसान, सासनी, हाथरस, सहित कई गांवों में लोगों की बुखार के कारण मौत हो गई है। जिला अस्पताल की बात करे तो यहां मरीजों को देखने के लिये कोई भी ऐसे संसाधन नही है। जिससे उनका हरसंभव यही उपचार किया जा सके, ज्यादातर मरीजों को उपचार के लिये आगरा-अलीगढ के लिये रैफर किया जाता है। ऐसे में प्राइवेट एम्बूेंलस चालक जमकर चांदी काट रहे है। जिसमें प्राइवेट से लेकर सरकारी चिकित्सकों की कमीशन खोरी फीक्स बधी हुई है। अगर किसी मरीज को यहां से अलीगढ मेडीकल के लिये रैफर कर देते है।
प्राइवेट एम्बूलेंस चालकों की मनमानी...
जब कोई व्यक्ति मरीज को बाहर ले जाता है तो एम्बूलेंस चालक उससे अपने मन माफिक रूपये मांगते है। जहां मरीज की हालात देखते हुये मरीज के तीमारदार मजबूर प्राइवेट एमबूलेंस को ले जाते है। जिसमें एम्बूलेंस चालकों मरीज को अपनी मर्जी से अपनी सेटिंग वाले हास्पीटल में ले जाते है। वहां एम्बूलेंस चालकों की कमीशन सैट है मरीज शिफ्ट करते ही अस्पीटल से चालकों को रूपये मिल जाते है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने