Top News

हाथरस- जंक्शन रेलवे स्टेशन स्थित मथुरा-कासगंज रेल लाइन के हाथरस रोड स्टेशन पर नशीली चाय पिलाकर होमगार्ड सहित 4 यात्रियों को लूटा

हाथरस। हाथरस जंक्शन रेलवे स्टेशन स्थित मथुरा-कासगंज रेल लाइन के हाथरस रोड स्टेशन पर अज्ञात जहर खुरानों का गैंग एक होमगार्ड सहित 4 लोगों को नशीली चाय पिलाकर उनका सारा माल मत्ता लूटकर ले गया। चारों लोगों को जीआरपी द्वारा उपचार हेतु बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बीती रात्रि को हाथरस जंक्शन रेलवे स्टेशन स्थित मथुरा-कासगंज रेल रूट के हाथरस रोड स्टेशन पर कुछ यात्री ट्रेन के इंतजार में बैठे थे तभी उन्हें अज्ञात जहर खुरानों ने अपनी बातों में फंसाकर उन्हें नशीली चाय मिला दी जिससे एक होमगार्ड सहित 4 यात्री बेहोश हो गये तथा अज्ञात जहर खुरान उनकी जेबों को साफ कर ले गये।
घटना की सूचना मिलने पर जीआरपी पुलिस मौके पर तत्काल पहुंच गई और सभी यात्रियों को बेहोशी की हालत में उपचार हेतु जिला बागला अस्पताल में भर्ती कराया गया है तथा उपचार के दौरान यात्रियों ने अर्द्ध बेहोशी में अपना नाम विशेष कुमार निवासी एटा, होमगार्ड गिर्राज शर्मा निवासी कैमार, चन्द्रभान निवासी छावनी कासगंज बताये हैं जबकि 1 वृद्ध अज्ञात हैं। समाचार लिखे जाने तक इन सभी का उपचार जारी था और यह भी जानकारी नहीं मिल सकी थी कि जहर खुरान इनसे क्या-क्या लूटकर ले गये।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने