Top News

हाथरस/सासनी- गांव लहौर्रा में पसरा गंदगी का साम्राज्य

हाथरस/सासनी। जहां भारत सरकार द्वारा स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत अभियान केा गति दी जा रही हैं वहीं गांव लहौर्रा के लोगों द्वारा गांव में ही गंदगी फेलाकर बीमारियों को दावत देने का इंतजाम किया जा रहा है। रिहायशी इलाके में ही लोग पशुओं का गोबर आदि डालकर गंदगी फेला रहे है।
बता दें कि आजकल गांव लहौर्रा में गंदगी का साम्राज्य पसरा हुआ है। क्यों कि यहां के लोग नहीं चाहते कि सफाई हो और गांव बीमारीमुक्त किया जा सके। यहां के लोगों द्वारा बीच गांव में एक खाली पडे प्लाट में पशु बांधे जाते हैं और यहीं कचरा, गोबर आदि डालकर घूरा बना दिया है। इसे हटाने के लिए यदि कोई ग्रामीण साहस करें तो कूडा डालने वाले दबंग झगडने तथा जान से मारने की धमकी देते हुए तैयार हो जाते है। गंदगी के लगे इस अंबार को हटाने के लिए किसी भी अधिकारी के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी है। गंदगी से परेशान ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने दबंगों से छिपते हुए कई बार संबधित अधिकारियों को शिकायत की है। फिर भी किसी ने इस ओर आने की जेहमत नहीं उठाई है। ग्रामीणों ने अपने नाम न बताते हुए कहा कि यदि कूडा डालने आने वाले लोगों को मना किया जाए तो वे लाठी डंडे निकाल लाते हें और झगडा करने को तैयार हो जाते हैं इसलिए किसी की हिम्मत इन दबंगों के की शिकायत करने की नहीं होती। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से भी की हैं मगर कोई भी अधिकारी गांव में आने का मन में विचार ही नहीं बनाता। अब ग्रामीणों ने सीधे डीएम से मिलकर समस्या के समाधान का मन बनाया है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने