Top News

हाथरस- थाना हाथरस गेट इलाके की साकेत कालोनी में एक नेत्री के घर पर छापा मारकर भारत-पाक के फाइनल मुकाबले में आन लाइन सट्टा खिलाते दो लोगों को पुलिस ने पकड़ा

हाथरस। शहर में रविवार की रात को पुलिस ने थाना हाथरस गेट इलाके की साकेत कालोनी में बीजेपी महिला मोर्चा की एक नेत्री के घर पर छापा मारकर आईसीसी चैम्पियन ट्राफी के भारत -पाक के फाइनल मुकाबले में आन लाइन सट्टा खिलाते दो लोगों को पकड़ा है। पुलिस ने इन सटोरियों के पास से एक टीवी सैट तथा आठ मोबाईल फोन बरामद किये हैं। पकड़े गए दोनों व्यक्ति शहर के मैण्डू गेट इलाके के रहने वाले है। बताते है कि यह दोनों इस मकान में किराये पर रहते थे। पुलिस ने मकान मालिक को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था जिसे बाद में छोड़ दिया गया। 

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने