Top News

हाथरस/सासनी- कस्बे में अघोषित विद्युत कटौती से लोग हुए परेशान, गर्मी के मौसम में ही तार बदलवाने की सुध क्यों ?

हाथरस/सासनी। कस्बे में बिजली के तारों को ऑन लाइन स्कीम के तहत ठेकेदार के माध्यम से बदलने का सिलसिला जारी है  जिसके लिए बराबर विद्युत कटौती का दंश लोगों को सहना पड रहा है। अघोषित विद्युत कटौती के सताये लोग एक ही सवाल कर रहे हैं आखिर गर्मी के मौसम में ही विभाग को बिजली के तारों को बदलवाने की सुध क्यों आती है। कस्बे में बिजली को ऑन लाइन करने के नाम पर बिजली के तारों को बदलने के लिए ठेकेदार को एक माह के अंदर काम पूरा करने का ठेका दिया गया था।मगर अब समय सीमा समाप्त होने के बावजूद लाइन पर काम कछुए की गति से ब-दस्तूर जारी है और जारी है बिना सूचना दिये विद्युत कटौती जिस से लोग रोज मर्रा की जिंदगी के जरूरी काम भी नहीं कर पाते बिजली के उपकरण पंखा कूलर सभी जवाब दे जाते हैं। सुबह समर न चल पाने के कारण नहाने की बात तो अलग लोग पीने का पानी भी नहीं भर पाते और इस तरह भीषण गर्मी में ये प्यासे लोग विद्युत विभाग की अघोषित विद्युत कटौती को कोसते रह जाते हैं।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने