हाथरस। कामरेड भगवानदास मार्ग, मुरसान गेट स्थित नया मिल के पास नगर पालिका के एक भूखण्ड पर अवैध कब्जे को लेकर आज हिन्दूवादी संगठन हिन्दू युवा वाहिनी ने नगर पालिका के ईओ लल्लन बाबू यादव के कार्यालय का घेराव किया और अवैध कब्जाधारी के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। हिन्दूवादियों ने कहा कि भूखण्ड से एक हफ्ते के अन्दर अवैध कब्जा हटवाया जाये नहीं तो हिन्दू युवा वाहिनी आन्दोलन करने को बाध्य होगी।
हिन्दू युवा वाहिनी की जिला कमेटी ने आज नगर पालिका पहुचंकर पिछले आठ महीने से एक कबाडी ने नगर पालिका के एक भूखण्ड पर टीन शेड डालकर अवैध कब्जा कर रखा है। इस अवैध कब्जे को हटाने के लिए नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी लल्लन यादव का घेराव किया गया।
उन्हांेने कहा कि सरकारी भूमि पर हो रहे अवैध कब्जों को तत्काल हटाया जाये और कब्जा करने वाले के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हो। इस कार्य के लिये हर जिले में टास्क फोर्स भी बनाई गई थी लेकिन अवैध कब्जे के सम्बंध में कोई कार्यवाही नहीं हुई और इससे हिन्दू युवा वाहिनी के जनपद के कार्यकर्ताओं में गहरा रोष व्याप्त है।
हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर कोतवाली व हाथरस गेट पुलिस पहुंच गई और आक्रोशित लोगों को शान्त किया। बाद में मौके पर एसडीएम सदर अभिताभ यादव व सीओ सिटी राजेश गौतम भी पहंुच गये। जहां एसडीएम ने एक हफ्ते के अन्दर अवैध कब्जा हटवाने का आश्वासन दिया। तब कहीं जाकर मामला शान्त हुआ।
इस मौके पर सह मण्डल प्रभारी अनूप वाष्र्णेय के अलावा जिलाध्यक्ष बंटी चैधरी, जिला संयोजक यदुवीर चैहान, जिला महामंत्री मनोज शर्मा, जिला मंत्री प्रशांत मिश्र, गौरव प्रताप सिंह, प्रवीन खण्डेलवाल, संजीव वाष्र्णेय एड., मनोज जौहरी, मोहित कश्यप, यशवीर चैधरी, हीरालाल, बौबी यादव, सौरभ कुमार, मनोज कुमार आदि मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।