Top News

हाथरस- जी.एस.टी. के विरोध में 26 जून से आन्दोलन, 30 जून को होगा बाजार बन्द

हाथरस। देश की अर्थव्यवस्था को चलाने वाले व्यापारी उद्यमी समाज को सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। सभी केन्द्र व राज्य सरकारों को उद्योग व व्यापार जगत ही चला रहा है। इस बात को समझने के बाबजूद भी मौजूदा केन्द्र सरकार जिस तरह से 1 जुलाई से बिना तैयारी, बिना व्यापारी को भरोसे में लिये, बिना पूरे कानून को तैयार किये, जिस तरह से जीएसटी लागू करने पर आमादा है, वह न तो व्यापारी हित में है और न ही देश हित में है।
उक्त बातें स्थानीय महक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए अ.भा.उ. व्यापार मण्डल के प्रांतीय व स्थानीय पदाधिकारियों ने व्यक्त करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार की हिटलरशाही नीतियों के खिलाफ व्यापारी समाज पूरी तरह लामबंद है और व्यापारी नेता संदीप बंसल के आव्हान पर जीएसटी के विरोध में 30 जून को देश व प्रदेश के साथ हाथरस भी पूर्णतयाः बंद रहेगा।
पत्रकार वार्ता में प्रदेश मंत्री योगेन्द्र शर्मा योगा पंडित, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गोविन्द अग्रवाल, जिला अध्यक्ष अशोक बागला, जिला महासचिव कपिल अग्रवाल, नगर अध्यक्ष पदम अग्रवाल ने संयुक्त रूप से व्यापारियों से आव्हान किया है कि संगठन द्वारा आयोजित आन्दोलन में भाग लें।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने