Top News

हाथरस/सासनी- आगरा अलीगढ राजमार्ग स्थि हनुमान चैकी के निकट राधिका ढाबा के सामने कैंटर पलटने से पशु व नौकर हुआ घायल

हाथरस/सासनी। आगरा अलीगढ राजमार्ग स्थि हनुमान चैकी के निकट राधिका ढाबा के सामने एक कैंटर के पिछले पहिए के टायर में बस्ट हो जाने के कारण कैंटर असंतुलित होकर पलट गया। जिससे कैंटर में सवार एक नौकर और पशु घायल हो गये। घायल नौकर को उपार के लिए अलीगढ रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार कैंटर चालक सप्पू पुत्र अतीफा निवासी कागारौल कैंटर में ग्यारह मवेशी राजस्थान से लादकर अलीगढ की ओर जा रहा था। जैसे ही वह सासनी से करीब पांच किमी आगे बढा तो हनुमान चैकी के निकट राधिका ढाबा के सामने उसके कैटर का पिछला पहिया बस्ट हो गया। जिससे कैंटर असंतुलित होकर पलट गया। जिससे कैंटर की छत पर बनी केबिन में बैठा नौकर शाकिर तथा कैंटर में लदे पशु सडक पर गिरकर घायल हो गये। घटना की जानकारी होने पर राहगीरों की भीड जुट गई। सूचना पाकर पुलिस और एनएचआई की ऐंबुलेंस तथा एनएचआई कर्मी भी मौके पर पहुंच गये। कैंटर पलटने से राजमार्ग बाधित हो गया। पुलिस ने राहगीरेां की मदद से घायल शाकिर को उपचार के लिए एक प्राईवेट वाहन से अलीगढ भिजवाया। वहीं घायल पशुओं को सडक से हटवाकर एक ओर कराया तथा पलटे कैंटर को के्रन की मदद से सीधा कराया। जब जाकर राजमार्ग सुचारू हो सका। सूत्रों से पता चला है कि घायल शाकिर की हालत नाजुक है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने