Top News

हाथरस/सासनी- डीजीपी के आने की खबर से कोतवाली में मची खलबली

हाथरस/सासनी। डीजीपी सुलखान सिह के आगरा जाते वक्त कोतवाली पुलिस को अधिकारियों से सूचना मिली कि डीजीपी कहीं कोतवाली का निरीक्षण न कर लें। इसे लेकर सभी पुलिसकर्मियों और दरोगाओं के हाथ पांव फूल गये। सभी अपने अपने काम में लग गये। कोतवाली चैराहा, बस स्टैंड, आदि जगहों पर फोर्स तैनात किया गया कि कहीं भी जाम न लग जाए। कोतवाली में पहरे पर खडे कांस्टेबिल ने भी कई बार रायफल सलामी का अभ्यास किया। कि कहीं सलामी के वक्त चूक न हो जाए। महिला कांस्टेबिल भी अपने काम में जुट गई। अभिलखों को ठीक करने में जुट गई। जब डीजीपी का काफिला कोतवाली के सामने से जैसे ही निकलकर आगे वढा तब जाकर पुलिस कर्मियों ने चैन की सांस ली। 

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने