Top News

सासनी- युवाओ और किशोरों को बर्वाद करता नशे का काला कारोबार, शाम होते ही जमा हो जाती है नशेड़ियों की भीड़

हाथरस/सासनी। नशा कोई भी हो वह आत्मा और शरीर दोनों का ही नाश करता है। क्षेत्र के युवा और किशोर भी नशे की गिरफ्फ्त में आने से अपनी जिंदगी को पूरी तरह से तबाही की और ले जा रहे है सर चड़ कर बोलता नशा क्षेत्र के युवा और किशोरों की जिंदगी को बर्वाद करने पर तुला है। मगर यहा भी सुरक्षा विभाग और प्रसाशनिक अधिकारीयो की लापरवाही के चलते यहाँ के किशोर और युवाओ को बचाना मुश्किल हो रहा है हालांकि की कस्बे में जनपद के प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा अपराधियो की धर पकड़ होने से यहाँ अवैध कारोबार करने वाले अपराधियो के कान खड़े हो गए है और  नशे के कारोबारियों में खलबली मच गई है । नशेड़ी और नशीले पदार्थो के विक्रेताओ का चोली दामन का साथ होने से इन कारोबारीयों ने  भी अपने पैर अच्छी जमा लिए है कस्बे में रेलवे रोड बजरिया बस स्टेंड और आगरा अलीगढ़ राजमार्ग पर बच्चा पार्क के पास पारस मौहल्ला तथा कोरी खाना क्षेत्र में शाम होते ही नशेड़ियों की भीड़ जमा हो जाती है चोरी छिपे इन ठिकानों तक पहुँचने वाले ये नशे बाज युवा बे रोकटोक अपनी बरवादी की और बढ़ रहे है सबकी आंखो में धूल झोंक कर पारिवारिक विरोध के बावजूद सभ्य समाज की परिवाह न करते हुए चिल्लम,सिगरेट,गाँजा आदि से अपना नशा पूरा करते है और धीरे धीरे इनका परिवार भी भूखमरी की कगार पर लाने के लिए यहाँ की पुलिस भी कम जिम्मेदार नहीं है जिसकी नाक के नीचे इस तरह के अवैध और समाज विरोधी कार्य होते और प्रशासन  को भनक तक नहीं लग पाती एमजीआर नशे के कारोबारी ये लोग अभी भी चोरी छिपे नशे का कारोबार कर रहे है अब देखना  ये है की पुलिस और कानून के लंबे हाथ नशे के गोरख धंधा करने वाले लोगो तक कब तक पहुंचेगे इसी सुलगते सवाल का उत्तर तो यहा के सुरक्षा कर्मी और समाज के प्रहरी ही दे सकते है फिलहाल  तो किशोर और युवाओ को नशे की इस तबाही से बचाने के लिए नशे के कारोबर पर पूरी तरह अंकुश लगाना बहुत जरूरी है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने