Top News

हाथरस- भाजपाईयों को कार्यालय पर लटका मिला ताला, खुले में करनी पडी बैठक

हाथरस। भाजपा में भी अब शायद गुटबाजी बढती जा रही है और आज इसका नजारा भाजपा शहर कमेटी की 29 जून को आयोजित हो रहे विशाल जन कल्याण सम्मेलन की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक को लेकर देखा गया और भाजपा शहर कमेटी की बैठक भाजपा कार्यालय की बजाय कार्यालय के पास ओढपुरा तिराहा स्थित अम्बेडकर पार्क में खुले में ही आयोजित करनी पडी।
जानकारी के मुताबिक आगामी 29 जून को भाजपा के तत्वावधान में अलीगढ रोड स्थित नवग्रह गैस्ट हाउस में विशाल जन कल्याण सम्मेलन आयोजित हो रहा है तथा सम्मेलन में कार्यकर्ताओं व आमजनों की भारी भीड आने को भाजपा के मण्डल संगठनों को जिम्मेदारी दी गई है और आज इसी के तहत भाजपा शहर कमेटी की बैठक ओढपुरा स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित होनी थी लेकिन जब भाजपा शहराध्यक्ष मूलचन्द्र वाष्र्णेय व उनकी पूरी टीम कार्यालय पहुंची तो उन्हें कार्यालय पर ताला लगा मिला तो भाजपा शहर महामंत्री अशोक गोला ने जिलाध्यक्ष से सम्पर्क साधा। बताया जाता है भाजपा शहर कमेटी की बैठक हेतु कार्यालय खुला नहीं मिलने पर भाजपा कमेटी को बैठक ओढपुरा तिराहा स्थित अम्बेडकर पार्क में खुले में ही आयोजित करनी पडी। उक्त बैठक में भाजपा राष्ट्रीय कार्य परिषद के सदस्य भगवानदास माहौर प्रभारी के रूप में मौजूद थे।
उक्त सम्बन्ध में भाजपा शहराध्यक्ष मूलचन्द्र वाष्र्णेय का कहना है कि वैसे कार्यालय सुबह से ही खुल जाता था लेकिन आज नहीं खुला तथा चाबी जिलाध्यक्ष शायद अपने साथ ले गये।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने