हाथरस/बिसावर (यतेन्द्र चोधरी)। कस्वा बिसावर में भैंसों को पानी पिलाने तालाब पर गये दो भाइयों में से एक की तालाब में डूवकर दर्दनाक मौत हो गयी। बताया जाता है कि मौहल्ला नाई निवासी 14 वर्षीय अरूण पुत्र बीरी सिंह अपने छोटे भाई के साथ अपनी भैंसों को पानी पिलाने समीप के एक तालाव पर ले गया था। पानी पीते पीते उसकी भेंस तालाब के ज्यादा अन्दर चली गयी और भेंस के पीछे पीछे अरूण भी तालाब के काफी अन्दर चला गया और वह पानी में डूव गया। करीव 15 मिनट वाद वह पानी के उपर आ गया और उसके छोटे भाई ने परिजनों को बताया। परिजन आनन फानन में अरूण को आगरा अस्पताल ले गयेजहां डाक्टरो ंने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार में इस दुखद घटना से कोहराम मच गया।
हाथरस/बिसावर- तालाब में डूवकर भैंसों को पानी पिलाने गये किशोर की हुयी दर्दनाक मौत
hathras live
0
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।