हाथरस । जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह ने ’’बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना’’ के नाम पर जिले में विगत दिनों कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा यह भ्रम फैलाये जाने कि 18 वर्ष से कम उम्र की बालिकाओं का फार्म भरकर महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, नई दिल्ली भेजने पर दो लाख रूपये मिलेंगे, के मामले को गंभीरता से लेकर सभी एसडीएम और क्षेत्राधिकारियों को निर्देश दिये है कि वह अपने तहसील क्षेत्र में इस तरह की झूठी योजना का फार्म बेचने वालों, भ्रम फैलाने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ जांच कर समुचित कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित करें। डीएम ने बेबुनियाद और झूठी योजना से सावधान रहने के लिये लोगों को जागरूक करने हेतु अधिकारियों को निर्देश दिये हैं। डीएम ने जिले में सभी डाकघरों से इस झूठी योजना के फार्मो की रजिस्ट्री न किये जाने हेतु पोस्टमास्टर मुख्य डाकघर हाथरस को निर्देश दिये हैं।
जिला प्रोबेशन अधिकारी डा0 राम प्रवेश ने इस मामले में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा जारी पत्र की बाबत जानकारी देते हुए बताया कि ’’बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना’’ के नाम पर इस तरह की कोई भी योजना जनपद, राज्य या केन्द्र्र स्तर पर संचालित नहीं है। ज्ञातव्य है कि कतिपय आसामाजिक तत्वों द्वारा फैलाई गई अफवाह के चलते जनपद में लोगों द्वारा बडी मात्रा में फार्म भरकर महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, नई दिल्ली को भेजे गये थे।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।