Top News

हाथरस/चंदपा- गांव चितावर में 70 बर्षीय अधेड की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हाथरस/चंदपा। कोतवाली चदंपा के गांव चितावर में 70 बर्षीय अधेड की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी।  जानकारी के अनुसार गांव चितावर निवासी 70 वर्षीय मोहन सिंह पुत्र तेज सिंह अपने बड़े  भाई के साथ घर पर अकेला रहता था और उसके लड़के बाहर नोकरी करते हैं। लड़कों को उनके ताऊ ने पिता के मृत होने की सूचना दी । पिता की मृत्यु की सूचना मिली तो मृतक का पुत्र अरून गांव चितावर आ गया। मृतक के पुत्र अरून ने पिता की मौत को संदिग्ध बताते हुये हत्या का आरोप लगाया है और कहा है कि कहा कि मेरे पिता कल तक ठीक थे। अचानक उनकी मौत की खबर संदिग्ध है। बताया जाता है कि मृतक मोहन सिंह गांब में ब्याज पर लेंन देन करता था। पुलिस ने मृतक के बेटे की सूचना पर शव को पोस्ट मार्टम को भेजा है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने