Top News

हाथरस- कैम्प कार्यालय पर की गई मानव कल्याण सामाजिक संस्था की बैठक आयोजित

हाथरस। मानव कल्याण सामाजिक संस्था की बैठक संस्थापक व अध्यक्ष राजीव वाष्र्णेय की अध्यक्षता में कैम्प कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक का संचालन मीडिया प्रभारी नरेन्द्रपाल वर्मा ने किया।
बैठक में पिछले हफ्ते वृन्दावन दर्शन करके आ रहे यात्रियों की कार को दिल्ली से आ रही सरकारी बस ने अनाप-सनाप से आते हुये रौंद दिया। जिसमें एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई और बाकी गम्भीर रूप से घायल हो गये। मानव कल्याण ने दिवगंतों की आत्माओं की शान्ति तथा पीड़ित परिवारीजनों को धैर्य प्रदान करने के लिये प्रार्थना की। अहम बात यह है कि सरकारी बसों को यमुना एक्सप्रेस वे पर अत्याधिक स्पीड से चलने की छूूट किसने दी? उपरोक्त हाइवे पर शराब के नश्ेा में बसों को अत्याधिक स्पीड से दौडाते हैं। अगर कोई यात्री उनसे मना करता है तो उससे खराब से खराब व्यवहार किया जाता है और बस  से उतारने की धमकी दी जाती है। यात्रीगण मंजिल तक पहुंचने के लिये भगवान से प्रार्थना करते रहते हैं। बस ड्राइवर नशे की हालत में महिला यात्रियों से अश्लील हरकतें भी करते हैं। अभी पिछले हफ्ते मानव कल्याण के संस्थापक राजीव वाष्र्णेय नोएडा से यमुना एक्सप्रेस वे से होते हुये आ रहे थे ये सब बातें उन्होंने आंखों से प्रत्यक्ष देखीं। इस तरह की घटनायें यमुना एक्सप्रेस वे पर निरन्तर होने के कारण यात्री बहुत सोच समझकर मजबूरी में यात्रा करते हैं। जिलाधिकारी से अनुरोध है कि इन दुर्घटनाओं को संज्ञान में लेते हुये उपरोक्त सरकारी बसों के निरंकुश ड्राइवरों पर लगाम लगाने की कार्यवाही की जाये।
बैठक में जिलाध्यक्ष कमलकांत दोबरावाल, कृष्ण गोपाल, हर्षवर्धन उपाध्याय, यतेन्द्र यादव, मुकेश गोयल आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने