हाथरस/सासनी। कस्बे में कांग्रेसियों द्वारा शहर कार्यालय पर कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी का 48 वां जन्मदिन बड़ी धूमधाम से मनया । इस अवसर पर कांग्रेसियों ने केक काटा और मिठाई बाँट कर उनके दीर्घ आयु की शुभकामना दी। सोमवार को कस्बे के कांग्रेसी कार्यकर्ता कार्यालय पर एकत्रित हुये और कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी के चित्र के समक्ष केक काटकर उनकी दीर्घ आयु की कामना की इसके बाद ये कार्यक्रम एक बेठक के रूप मेँ तब्दील हो गया जिसकी अध्यक्षता पार्टी के जिला महामंत्री जीवन किशोर लवानियाँ ने की इस अवसर पर पार्टी के संकल्प पत्र को दोहराते हुये हर कार्यकर्ता से अधिक से अधिक लोगो को पार्टी से जुडने के लिए सदस्य बनाने की अपील की। इस अवसर पर राकेश कुमार शर्मा ,सुभाष चंद्र आजाद,नरेश पांडे, नरेंद्र टेलर ,सुरेश चन्द्र शर्मा,धीरेश दीक्षित, माणिक चन्द्र सविता,मुन्ना लाल ,भगवान दास बनवारी लाल,सत्यप्रकाश शर्मा,सुशील जैन, कैलाश भूमिधर, दाऊदयाल सविता अजय बाबा और वीरेंद्र जैन आदि अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।
हाथरस/सासनी- कांग्रेसियों ने मनाया राहुल का 48 वां जन्मदिन
hathras live
0
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।