Top News

हाथरस- श्री दाऊजी महाराज मंदिर किला प्रांगण पर जाट महासभा की बैठक 25 को

हाथरस। जाट महासभा की एक आवश्यक बैठक आज मथुरा रोड स्थित रवि हास्पीटल पर जिलाध्यक्ष चै. भगवान सिंह पहलवान की         अध्यक्षता में आयोजित की गई तथा बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि नवनिर्वाचित जिला कार्यकारिणी की बैठक 25 जून को सुबह 11 बजे से श्री दाऊजी महाराज मंदिर किला प्रांगण पर आयोजित होगी।
उक्त बैठक में जनपद भर के सभी तहसील, ब्लाकों के     पदाधिकारियों की नियुक्तियां की जायेगी। साथ ही लक्खी मेला श्री दाऊजी महाराज में संचालित होने वाले जाट शिविर की तैयारियों को लेकर चर्चा होगी। जिले के समस्त जाट समाज व समाज हित में कार्य करने वाले स्वजातीय लोगों से 25 जून को बैठक में भाग लेने की अपील की है। पदाधिकारी बनने के इच्छुक लोगों से उनका बायोडाटा आवेदन सहित रवि हाॅस्पीटल मथुरा रोड पर जमा करायें। बैठक का संचालन जिला महामंत्री चै. वीरेन्द्र सिंह पल्हावत एड. ने किया। बैठक में सुरेन्द्र परिहार, रामनारायन वर्मा, सचिव डा. रवि चैधरी, बनी सिंह पहलवान, अशोक, एन.पी. सिह, सुभाष पचहरा आदि मौजूद थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने