Top News

हाथरस/सिकन्द्राराव- ज्योति नगर कालौनी निवासी व्यक्ति के खाते से 25 हजार पार, रिपोर्ट दर्ज

हाथरस/सिकन्द्राराव। कस्बा के एक व्यक्ति के खाते से अज्ञात साइबर अपराधियों ने खाते से 25 हजार रूपये पार कर दिये तथा पता चलने पर भारी खलबली मच गई और घटना की रिपोर्ट दर्ज करायी गई है।
कस्बा की ज्योति नगर कालौनी निवासी भूपेन्द्र सिंह पुत्र रमेश सिंह ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा है कि उसका कस्बा स्थित बैंक आॅफ इण्डिया में खाता है तथा उसने बैंक में एटीएम लेने को आवेदन किया था और बैंक ने एटीएम तो उसे दे दिया लेकिन पासवर्ड वाला लिफाफा नहीं दिया और इसी दौरान उसके खाते से 16 मई को 25 हजार रूपये पार कर दिये गये।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने