Top News

हाथरस- शनि की जयंती पर दो दिवसीय कार्यक्रम शुरू, कल होंगे छप्पन भोग और बंटेगी प्रसादी

हाथरस।     भगवान के मुख्य दंडाधिकारी श्री शनिदेव जी महाराज की जयंती पर्व के मौके पर आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को मंगला आरती के साथ शुरू हो गया। इस मौके पर भजन-कीर्तन और श्रंृगार दर्शन और के अलावा शाम को भजन-संध्या के साथ सयन आरती आदि कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।
कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को मंगला आरती के साथ हुआ। इस मौके पर शनि भगवान की आरती गायन के साथ भजन कीर्तन का आयोजन भी हुआ और प्रसाद वितरण के बाद शनि भगवान के श्रृंगाद दर्शन कराए गए। इस मौके पर सेवायत पुजारी चंद्रकाश जोशी ने बताया कि शनि दंड के स्वामी हैं। यानि वह न्याय प्रिय हैं। रामायण में जो चैपाई गोस्वामी तुलसीदासजी महाराज ने लिखी है कि ‘कर्म प्रधान विश्वरचि राखा, जस फल बोया तस फल चाखा।’ अर्थात प्रभु के निर्देशन में ही शनि भगवान उचित और अनुचित जैसे भी फल होते हैं। उसके हिसाब से ही दंड और सुगमता प्रदान करते हैं। भगवान शनि के संबंध में कठोर कहना नितांत अनुचित है। शनि महाराज तो बहुत ही सच्चे और उदार देवता हैं। जो भी इनकी शरण में पहुंच जाता है उसके कष्ठ कम हो जाते हैं। शनि देवता ही ऐसे हैं कि अपने भक्त की जल्द से जल्द मुसीबतों से निस्तारण कराते हैं। इनकी पूजा से गृहों को शांति मिलती है और उन्नति के रास्ते खुलते हैं।
शाम को श्रृंगार दर्शन के बाद सायं सात बजे से भक्ति संगीत के तहत भजन संध्या का कार्यक्रम हुआ। जिसमें शनि महाराज की महिमा को गाया गया। ‘दीन दुखियांें का सहारे, शनि देव महारे’, ‘जो भी शनि के दर्शन पावे, नित्य नियम कर अरज लगावे वाको है जाय बेड़ा पार’, ‘जय शनि देव जय शनि देव, कृपा करो है जय शनि देव’, ‘न्याय की सत्ता कायम रखने वाले हैं महाराज महारे शनि महाराज’ के अलावा हनुमान जी महाराज, राधाकृष्ण, भगवान शिवशंकर आदि के भक्ति में सरावोर भजनों का भी प्रभात फेरी मंडल ने भजनों के माध्यम से भक्तों को श्रवण कराया। इसके बाद प्रसादी का वितरण हुआ और सयन आरती के बाद कार्यक्रम के मुख्य आयोजन जो 25 मई को होना है, पर विचार विमर्श किया गया।
इस मौके पर मुख्य रूप से सेवायत पुजारी चंद्रपकाश जोशी के अलावा राकेश भारद्वाज, मोहन माहेश्वरी, प्रेमकिशोर, कंडेक्टर साहब, रमाशंकर, राजेंद्र खलीफा, पीयूष गुप्ता, संतोष कुमार पत्रकार, आशीष वाष्र्णेय, नवीन वाष्र्णेय, अनिल कुमार, गोपाल पेंटर, राजेश कौशिक, राजू पंड़ित, प्रवीन वाष्र्णेय, सुनील गोस्वामी, संजय दीक्षित एडवोकेट आदि भक्तजनों ने हाजरी लगाई।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने