Top News

हाथरस- कांशीराम कालौनी निवासी टिर्री चालक किशोर लापता

हाथरस।     घर से टिर्री लेकर गये किशोर के लापता हो जाने से परिजनों में भारी हडकम्प मच गया है और उसकी संभावित स्थानों पर तलाश भी की जा रही है लेकिन उसका अभी कोई सुराग नहीं लगा है।
जलेसर रोड स्थित कांशीराम कालौनी निवासी धर्मपाल सिंह का करीब 16-17 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार गत 23 मई की सुबह घर से टिर्री लेकर उसे चलाने गया था लेकिन अभी तक वह घर वापस नहीं लौटा है। परिजनों द्वारा उसकी समस्त संभावित स्थानों पर तलाश की जा रही है लेकिन कोई सुराग नहीं लगा है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने